बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए लगाएं बेसन का हेयर मास्क

आज तक आपने कई बार अपने चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाया होगा, पर क्या आपको पता है कि बेसन बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. बेसन में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मजबूत और घना बनाने में भी मदद करते हैं. बेसन बालों को मजबूत बनाता है. यह सिर की त्वचा को साफ करके ड्राई होने से बचाता है. बेसन का हेयर मास्क लगाने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाती है. बेसन का हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है. 
1- बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए बेसन में दही मिलाकर अपने बालों में लगाएं, 2 घंटे बाद अपने बालों को साफ पानी से धोएं. बेसन बालों की जड़ों को ताजगी देने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है. दही में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. जो बालों की जड़ों में जमी गंदगी को साफ करके उसे स्वस्थ बनाते हैं.
2- अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा रूखे और बेजान है तो बेसन में अंडा मिलाकर अपने बालों में लगाएं. आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धोएं. ऐसा करने से आपके बाल नरम मुलायम और चमकदार हो जाएंगे.
3- बेसन में मेयोनीज़ मिलाकर अपने बालों में लगाएं. यह पेस्ट बालों को मॉश्चराइज़ करने के साथ-साथ उन्हें डीप कंडीशनिंग देता है.





