बालों का झड़ना रोकना है तो आज ही ट्राई करें केले के ये जादुई हेयर मास्क

बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। प्रदूषण, स्ट्रेस, पोषण की कमी और बालों की गलत देखभाल इसके सबसे अहम कारण हैं। ऐसे में अगर आप बालों को फिर से मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो केले के हेयर मास्क आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं।

केला बालों के लिए पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, बी, ई और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हुए ड्राइनेस को दूर करता है और इन्हें टूटने से बचाता है। इतना ही नहीं बालों को नेचुरल तरीके से शाइनी भी बनाता है। आइए जानते हैं केले के कुछ हेयर मास्क और उनके फायदों के बारे में।

केला, शहद और दही हेयर मास्क
इस मास्क को तैयार करने के लिए पके केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद और दो चम्मच दही मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। दही बालों में नमी बनाए रखता है, शहद एंटी-बैक्टीरियल का काम करता है और केला बालों की मजबूती बढ़ाता है। इसे बालों में 30 मिनट तक लगाएं और फिर माइल्ड शैम्पू से वॉश करें । इस मास्क के बालों का रूखापन कम होगा और बालों में नेचुरल शाइन आएगी।

केला और नारियल तेल हेयर मास्क
एक पके केले को मैश करके उसमें दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं। यह मास्क डैमेज और फ्रिजी बालों के लिए खासकर फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल तेल बालों को पोषण देता है और स्कैल्प की ड्राईनेस को कम करता है। इस मास्क को 40 मिनट तक लगाकर माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।

केला और एलोवेरा हेयर मास्क
एक पका केला लें और उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और राहत देता है, बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और रूखे बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। इस मास्क को 30-35 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर वॉश करें।

केला और अंडा हेयर मास्क
एक पका केला मैश करें और उसमें एक अंडा मिलाएं। यह मास्क कमजोर और पतले बालों के लिए बेहतरीन है। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसे 25-30 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें ।

Back to top button