बारिश के बाद खतरनाक हुईं लखनऊ की सड़कें, कई मोहल्लो में चली नाव

दो दिनों की बारिश के बाद राजधानी लखनऊ की सड़कें बेहद खतरनाक हो गई हैं। सड़कों के खुले गड्ढों में पानी भर जाने से वो जानलेवा हो गए हैं। वहीं, कई इलाकों में जलभराव इतना ज्यादा हो गया है कि लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जलनिकासी की सही सुविधा न होने से लोग जलभराव की मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: सुबह 25 आईएएस अफसरों के तबादले, आधी रात बदली गई ट्रांसफर लिस्ट, ये हुए बदलाव
ये हाल लखनऊ के इस्माइलगंज का है। जहां लोग आने-जाने के लिए बोट का प्रयोग कर रहे हैं।
ये हाल लखनऊ के इस्माइलगंज का है। लोग किसी तरह यहां बाइक से निकल रहे हैं। बाइक बंद हो जाने से इसे घसीटना पड़ रहा है।
लखनऊ शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद यही हालात हैं।
पटेल नगर में जलभराव एक सीन।
बारिश ने यूपी सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान की पोल भी खोल दी है। जब राजधानी लखनऊ का ये हाल है तो बाकी जगहों पर क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है।
ये सीन लखनऊ के पटेल नगर इलाके का है। जहां पांच दिन से पानी भरा हुआ है।
न्यू सुरेंद्र नगर में घरों के अंदर भरा पानी।





