बायोमेट्रिक पर राज्यपाल ने दिखाई सख्ती, विश्वविद्यालयों को दिया ये खास सुझाव

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वीरवार को राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी की बैठक बुलाई। उन्होंने बायोमेट्रिक पर सख्ती दिखाते हुए सभी से उन्होंने विश्वविद्यालयों से इसे जरूरी करने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालयों में बैक लाग कम करने के लिए एकेडमिक कैलेंडर को एडवांस में जारी करने को कहा। विवि से जुड़े बीएड कालेजों पर क्वालिटी कंट्रोल लागू करने के साथ ही छात्र-अनुपात में सुधार लाने पर जोर दिया।बायोमेट्रिक पर राज्यपाल ने दिखाई सख्ती, विश्वविद्यालयों को दिया ये खास सुझाव

उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों को बीज की वैरायटी में सुधार लाने को रिसर्च पर जोर देने को कहा। खास तौर पर आयल सीड और दालों का मसला उठाया। साथ ही विश्वविद्यालय के प्लाट और किसानों के खेतों के बीच की आय की दूरी कम करने को कहा। इस अंतर के कारण खोजे जाने को भी रिसर्चरों की एक टीम लगाने को कहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मटन और पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर निर्भर होने की बात कहते हुए इन क्षेत्रों में आत्म निर्भरता हासिल करने पर जोर दिया। कहा कि लड़कियों के लिए कामन रूम और शौचालय का आवश्यक हो। खेलों को विश्वविद्यालय शिक्षा का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने सालाना इंटर यूनिवर्सिटी मीट को भी रेगुलर तौर पर कराए जाने की सलाह दी।

कमिश्नर सेक्रेट्री उच्च शिक्षा सरिता चौहान ने उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली और प्रगति पर प्रेजेंटेशन दी। मौके पर राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, सचिव कृषि उत्पादन मंजूर अहमद लोन, वीसी जम्मू यूनिवर्सिटी प्रो. मनोज धर, वीसी कश्मीर यूनिवर्सिटी प्रो. तलत अहमद, वीसी एसएमवीडीयू डॉ. संजीव जैन वीसी क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू प्रो. अंजु भसीन, वीसी स्कास्ट जम्मू डॉ. प्रदीप के शर्मा, वीसी स्कास्ट के डॉ. नजीर अहमद, प्रो. जावेद मसर्रत आदि मौजूद रहे।

Back to top button