बनाये चटपटा नींबू पानी

कितने लोगों के लिए : 8

सामग्री :

4 नींबू, 2 टे.स्पून जलजीरा पाउडर, चीनी स्वादानुसार, ठंडा पानी, क्रश्ड आइस, नींबू के स्लाइस सजाने के लिए।

विधि :

एक जग में थोड़ा सा सादा पानी डालकर चीनी घोल लें। जब चीनी घुल जाए तो उसमें चारों नींबू का रस और जलजीरा पाउडर डाल दें। ठंडा पानी और बर्फ मिलाकर तुरंत सर्व करें।

Back to top button