यहाँ बनाना सीखिए अमृतसरी आलू कुलचा

छोला कुलचा, आलू कुलचा यह सब तो आपने बनाया, खाया होगा, पर पकवानगली में हम स्पेशल अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की विधि बता रहे हैं. आलू कुलचा बेहद स्वादिष्ट होता है और यदि इसके साथ छोले मिल जाएं तो बात ही बन जाती है.

यहाँ बनाना सीखिए अमृतसरी आलू कुलचाएक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 – 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    • 2 कप मैदा
    • 4 से 5 आलू
    • 2 से 3 हरी मिर्च
    • एक इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
    • 2 से 3 चम्‍मच दही
    • आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा
    • 1 छोटा चम्‍मच अजवाइन
    • एक चम्‍मच अमचूर पाउडर
    • एक छोटी चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
    • एक छोटी चम्‍मच गरम मसाला
    • बारीक कटी धनिया पत्‍ती
    • 2 चम्‍मच तेल
    • स्‍वादानुसार नमक

विधि

– एक बर्तन में मैदा, दही, बेकिंग सोडा, तेल, अजवाइन और नमक डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
– मैदे के आटा गुंद जाए तो गीले कपड़े से ढककर 3 से 4 घंटे के लिए कर रख दें जिससे वह और भी मुलायम हो जाए.
– जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक कुलचा का भरावन तैयार कर लें. 
– इसके लिए एक पैन में आलू और पानी डालकर 15-20 उबाल लें या फिर कूकर में दो सिटी लगा लें.
– उबले आलुओं को छील लें और इसमें हरी मिर्च, गरम मसाला, अदरक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया और नमक मिलाकर अच्छी तरह मैश करके मसाला तैयार कर लें. 
– तय समय बाद कुलचे के लिए तैयार मैदे को अच्छी गूंद लें. फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. 
– एक लोई लेकर इसे बेलन की सहायता से रोटी जैसा बेल लें और इसके बीच में आलू का मिश्रण भरकर फिर से लोई बनाएं और बेल लें. 
– मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इस पर कुलचा रखकर दोनों तरफ से सेक लें. सेंकने के लिए तेल लगा लें. कुलचा पराठे की अपेक्षा थोड़ा मोटा बेला जाता है. 
– अमृतसरी आलू कुलचा तैयार है. इसी तरह से आप बाकी लोइयों से भी कुलचे बना लें.
– तैयार आलू कुलचा को रायता, प्याज और छोले के साथ खाए औरं सर्व.

Back to top button