बनाइये ‘बेक्ड आलू विद लेमन’

सामग्री :

बेबी आलू- 20, नींबू का रस- 1/4 चम्मच, मक्खन- 3/4 कप, काली मिर्च- कूटी हुई स्वादानुसार, नमक- स्वादानुसार

विधि :

आलू को बीच से थोड़ा सा चीरा लगाएं। पूरा नहीं काटना है। अब इसे उबलते पानी में 7-10 मिनट तक डाल देंगे। आलू को पानी से निकालकर अलग रख दें थोडी देर के लिए। अब एक बाउल में मक्खन और नींबू का रस मिक्स करें और इसे आलू पर डाल देंगे।

साथ ही कूटी हुई काली मिर्च और नमक भी डाल देंगे। ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अब कम से कम 25 मिनट तक इसे ओवन में बेक कर लेंगे। तैयार है आलू और लेमन जूस से तैयार टेस्टी डिश।

Back to top button