बनाइये घर पर ही कर्ड राइस…

सामग्री :

1 ½ पके चावल, २ कप ताज़ा दही, 1 टेबल स्पून तेल, 1 टीस्पून काली सरसों, 1 टीस्पून जीरा,1 टेबल स्पून उड़द दाल, 1-2 हरी मिर्च, 4-6 करी पत्ते, ½ टीस्पून हींग, नमक- स्वादअनुसार,2 टेबल स्पून कटी हरी धनिया

विधि :

चावल और दही को एक बाउल में मिलाकर हल्के हाथों मसल लें।

कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सरसों डाल तड़काएं।

जब बीज चटकने लगे तब जीरा, उड़द दाल, हरी मिर्च, कड़ी पत्ते और हींग डालकर लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर 1 मिनट तक भुन लें।

चावल-दही का मिश्रण, नमक और धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

गरमा गरम सर्व करें।

Back to top button