बदलवा लें अपने पुराने एटीएम कार्ड, वर्ना 24 दिन बाद हो जाएंगे ब्लॉक

अगर आप एसबीआइ के ग्राहक हैं और अपना एटीएम कार्ड सुरक्षित और अच्छे तरीके से बिना किसी परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो जल्दी नया ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें। नहीं तो 24 दिनों बाद यानी नए साल से आपका पुराना कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ बैंकों ने तो कार्ड ब्लॉक करना शुरू भी कर दिया है। ग्राहकों के डाटा सुरक्षित रखने के नाम पर इन दिनों एसबीआइ के साथ ही सेन्ट्रल बैंक ग्राहकों को अपने पुराने कार्ड बदलवाकर नए कार्ड लेने को कह रहे हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय है। इससे पहले एसबीआइ ने नवंबर से उपभोक्ताओं की नकद निकासी और ऑनलाइन सेवाओं पर लगाम कस दिया है। एसबीआइ ने अपने खाताधारकों को मोबाइल बैंकिंग के लिए भी सचेत कर दिया है। अगर इंटरनेट बैंकिंग सेवा को ब्लॉक होने से बचाना चाहते हैं तो सावधानी बरतनी होगी।

मोबाइल बैंकिंग-

एसबीआइ ने नोटिफिकेशन के जरिए ग्राहकों से कहा है कि इंटरनेट बैंकिंग सेवा चालू रखने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर को बैंक से लिंक कराना होगा। जिन ग्राहकों ने अभी तक ऐसा नहीं किया है उन्हें अपनी नजदीकी शाखा में जाकर यह प्रक्रिया कर लेनी चाहिए। तय समय के भीतर अपने खाते को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं कराएंगे तो आपकी इंटरनेट बैंकिंग सेवा ब्लॉक कर दी जाएगी।

डेबिट कार्ड-

आरबीआइ के दिशा-निर्देश के मुताबिक एसबीआइ ने पहले ही घोषणा कर दी है कि सभी मैग्नेटिक स्ट्राइप आधारित एटीएम कम डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से काम करना बंद कर देंगे। बैंक की ओर से ग्राहकों को कहा गया है ग्राहक अफने पुराने कार्ड को नए अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप कार्ड से बदलवा लें।

Back to top button