बदमाशों ने दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर की हत्या, 10 लाख रुपये लूटे : लखनऊ

लखनऊ। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एचपी गैस एजेंसी का कैशियर से विभूति खंड में लूटपाट की। विरोध करने पर बैंक के कैशियर की गोली मार दी और करीब दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बेखौफ बदमाशों ने जाते-जाते इलाके में दहशत फैला डाली है। घायल कैशियर को आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है लेकिन वहां उसकी मौत हो गई है। पूरा मामला सुबह दस बजे का बताया जा रहा है। दरअसल श्याम सिंह 45 साल एचपी गैस एजेंसी का कैशियर हर दिन की तरह सुबह बैंक में कैश जमा करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे थे लेकिन पॉकिंग में गाड़ी खड़ी की थी लेकिन कुछ बादमाशों ने पीछे से गोली मार दी।

गोली कैशियर के सीने में लगी और आर-पार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घायल कैशियर को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है। मौके पर आाईजी सुजीत कुमार और एसएसपी भी मौजूद है और पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कैशियर पिछले तीन साल से यहां पर पैसा जमा करने आता था।

Back to top button