बतौर कप्तान पहला मैच हारने के बाद बोले Yashasvi Jaiswal; जोफ्रा आर्चर का किया बचाव

 जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। राजस्थान के स्टैंड-इन-कप्तान यशस्वी जायसवाल ने इस बड़ी हार के बाद अपनी टीम का बचाव किया है।

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी की मदद से गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान की शुरुआत तो तूफानी रही, जहां वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 36 रन बनाए, ध्रुव जुरैल ने 10 गेंद में 24 रन बनाए और पावरप्ले में टीम को 3 विकेट पर 78 रन तक पहुंच गिया था, लेकिन राशिद खान ने 4 विकेट लेकर आरआर के बैटिंग यूनिट की कमर तोड़ दी और पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई।  

जायसवाल ने माना कि गुजरात के बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि हम सही एरिया में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हमारा पूरा ध्यान सिर्फ बाउंड्री रोकने पर था।

Yashasvi Jaiswal ने मैच में मिली हार के बाद क्या कहा?

दरअसल, आरआर के अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटाने वाले जोफ्रा आर्चर का बचाव किया और कहा कि ये क्रिकेट का हिस्सा है। कुछ दिन ऐसे होते है जब आप अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाते। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेंगे। हम अब यह देखेंगे कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है और इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे।

नांद्रे बर्गर को बाहर रखने के सवाल पर जायसवाल ने बड़ी सादगी से जवाब दिया और कहा कि मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। उन्होंने आगे कहा कि उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि पावरप्ले में कौन सा गेंदबाज बेहतर ओवर डाल सकता है।

Back to top button