बटर से बढाए ब्यूटी

कोकोआ बटर ख़ूबसूरती खज़ाना होता है. कोकोआ बटर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन और कॉपर मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ सुन्दर भी बनाते हैं.बटर से बढाए ब्यूटी

1-अगर आप चेहरे पर कोकोआ बटर का इस्तेमाल करते है तो यह आपके चेहरे को अच्छे से मॉश्चराइज करता है. इसके साथ ही यह स्किन को नमी प्रदान करने के साथ साथ टाइट भी बनता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरी मात्रा में होता है जो ड्राई और फटी त्वचा को ठीक करने का काम करता है.

2-सूखे और फ़टे होंठो को ठीक करने के लिए भी कोकोआ बटर फायदेमंद होता है.कोकोआ बटर को लिप बॉम और तेल के साथ मिलाकर अपने होंठो पर लगा सकते है. 

3-कोकोआ बटर में ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड, और स्टीयरिक अम्ल के अलावा बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट भरी मात्रा में पाए जाते है. जो  उम्र को बढ़ने से रोकते हैं. साथ ही त्वचा को नमी भी प्रदान करते है.

Back to top button