बच्चों के पसंदीदा ‘दाल पकवान’, इस तरह बनाए आसानी से…

आज हम आपको दाल पकवान बनाने की Recipe के बारे में। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
* आवशयक सामग्री:
* दाल के लिए
– आधा कप चना दाल उबली हुई
– आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– आधा छोटा चम्मच अमचूर
– 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
– एक चम्मच इमली का पेस्ट
– एक चम्मच घी
– स्वादानुसार नमक
– तेल
* पकवान के लिए
– एक कप मैदा
– एक चम्मच घी
– पानी
– तेल
* बनाने की विधि:
* दाल बनाने का तरीका:
– गैस पर पैन में तेल गर्म करें। इसमें पानी के साथ उबली चना दाल डालें।
– फिर दाल में इमली का पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर और अमचूर डालकर मिक्स करें।
– अब इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
– जब दाल अच्छी तरह पककर गाढ़ी हो जाए तो इसमें नमक डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
* पकवान बनाने का तरीका:
– बर्तन में मैदा छान लें। इसमें घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
– अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें।
– इसके बाद गुंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाएं।
– फिर लोई को रोटी की तरह गोल बेलें और इसे कांटे वाली चम्मच से गोद लें।
– गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पकवान डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
– फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पकवान निकाल लें। इसी तरह सभी पकवान तैयार कर लें।
– लीजिए तैयार है दाल पकवान। दाल को हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पकवान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।





