बची हुई रोटी का बनाये इस तरह स्पेशल उपमा

अाज हम अापको बची हुई उन रोटियों का उपमा बनाना सीखाएगें। अाप इसे घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। तो अाइए जानते हैं बची हुई रोटी का उपमा बनाने की रेसिपी।

रोटी का उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

बची हुई रोटी का बनाये इस तरह स्पेशल उपमा– रोटियां 4 

– प्याज बारीक कटा हुआ 1

– टमाटर बारीक कटा हुआ 1

– हरी मिर्च बारीक कटी हुई 2

– शिमला मिर्च बारीक कटी हुई ½

– राई ½ चम्मच

– मटर के दाने ½ कप 

– मूंगफली दाने भुने हुए 1 चम्मच 

– धनिया पाउडर 1 चम्मच 

– लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच 

– नींबू का रस 1 ½ चम्मच 

– स्वादानुसार नमक

– तेल

– बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्तियां

रोटी का उपमा बनाने के लिए विधि

1. उपमा बनाने के लिए सबसे पहले रोटियों के छोटे-छोटे टुकड़ें कर लें।

2. इसके बाद में एक पैन में तेल डालकर गर्म करें अौर राई का तड़का लगाएं

3. बाद में हरी मिर्च और प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।

4. जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, शिमला मिर्च और मटर डालें अौर 3 मिनट तक पकाएं।

5. बाद में एक पैन लेकर उसमें धनिया, लाल मिर्च पाउडर और मूंगफली के दाने डालकर पकाएं।

6. जब मूंगफली के दाने पक जाए तो उसमें रोटियों के टुकड़े और नमक डालकर मिक्स करें।

7. अब इसे 2 मिनट तक पकाएं और बाद में गैस को बंद कर दें।

अब बची हुई रोटी का उपमा बन कर तैयार हो गया है। इस पर अाप हरी धनिया पत्तियों को गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

Back to top button