फ्रांस से भारत के लिए निकले 5 राफेल, 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला में होंगे लैंड

नई दिल्‍ली। बीते डेढ़ महीने से चीन के साथ चले आ रहे विवाद के बीच अब भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फ्रांस से आने वाले 36 राफेल विमानों में से 5 राफेल विमानों की पहली खेप भारत के लिए निकल चुकी है। यह 5 राफेल 29 जुलाई को अंबाला पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि इन विमानों ने फ्रांस के मैरिग्नेक से उड़ान भरी। यहां पर ही राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन की उत्पादन इकाई है। यह 5 राफेल विमान बुधवार को हरियाणा के अम्बाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस से आने वाले ये 5 राफेल दस घंटे की दूरी तय करने के बाद यूएई में फ्रांस के एयरबेस अल धफरा पर लैंड करेंगे। इसके अगले दिन वे अम्‍बाला के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि ये सभी राफेल विमान भारत आने में फ्रांस से 7,365 किमी की दूरी तय करेंगे।

Back to top button