फ्रांस से 18 हजार किमी दूर हिस्‍से में अलग होने के लिए हुआ जनमत संग्रह, प्रस्‍ताव खारिज

नोमिया: फ्रांस शासित न्यू कैलेडोनिया प्रशांत क्षेत्र के द्वीपवासियों ने एक जनमत संग्रह में स्वतंत्रता के विकल्प को खारिज कर दिया और फ्रांस के साथ जुड़े रहने को ही चुना. अंतिम गणना में 56.4 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस के मुख्य भूभाग से 18,000 किलोमीटर दूर स्थित न्यू कैलेडोनिया की स्वतंत्रता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया.फ्रांस से 18 हजार किमी दूर हिस्‍से में अलग होने के लिए हुआ जनमत संग्रह, प्रस्‍ताव खारिज

रविवार को 80.63 प्रतिशत लोग इस जनमत संग्रह का हिस्सा बने थे. राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अत्यधिक गर्व के साथ कहा, ”हमने साथ मिलकर यह ऐतिहासिक कदम उठाया.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह, “फ्रेंच गणराज्य, उसके भविष्य और उसके मूल्यों में भरोसे का संकेत था.”

विश्व के ज्ञात निकल भंडारों में से 25 प्रतिशत निकल इस द्वीप पर मौजूद है. निकल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का एक अहम भाग होता है. यह द्वीप फ्रांस के लिए प्रशांत क्षेत्र में पकड़ बनाए रखने के लिहाज से भी अहम है जहां चीन धीरे-धीरे प्रभावशाली हो रहा है.

Back to top button