फेसबुक पर फेक प्रोफाइल लगाने से परेशान है ये सुपरकॉप, कहा- अब नहीं छोड़ूंगा

पटना.लगातार फेक प्रोफाइल से परेशान शिवदीप वामन लांडे ने अब कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपने फेसबुक वाॅल पर लांडे ने लिखा कि मेरे कई बार आग्रह करने के बावजूद मेरे नाम से बनने वाले फेक ट्विटर एकाउंट बनने बंद नहीं हो रहे हैं। अभी-अभी मेरे नाम से बने ट्विटर एकाउंट पर ध्यान गया। देख कर दुख हुआ कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है। मेरे दोस्त किसी भी फेक प्रोफाइल को मेरा प्रोफाइल समझ कर जुड़ जाएंगे और भ्रमित किए जाएंगे। ससुर हैं महाराष्ट्र के मंत्री…

– शिवदीप लांडे ने लिखा कि मैं ऐसे लोगों को सुधरने का बहुत मौका दे चुका हूं। अब उनको यूं ही नहीं छोड़ने वाला हूं। मेरे निर्देश पर ऐसे फेक प्रोफाइल पर आज प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
– बिहार के चर्चित आईपीएस लांडे का गुस्सा ऐसे ही नहीं फूट पड़ा है। आए दिन उनके नाम के एकाउंट फेसबुक, ट्विटर पर बना दिए जाते हैं।
– ट्विटर पर जिस एकाउंट पर उनका गुस्सा फूटा, वह करीब आधे घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया गया। लेकिन, फेसबुक पर उनके नाम के नौ एकाउंट हैं। इसमें से एक एकाउंट शिवदीप लांडे फैन क्लब का है।
– लांडे जब पटना के सिटी एसपी थे तब उनके ऐसे ही एक दर्जन से अधिक फेक एकाउंट बने थे। उस समय उन्होंने कहा था कि में सोशल मीडिया पर हूं ही नहीं। फेक एकाउंट बनाने वाले सुधर जाएं वरना कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: चाइना के सभी मोबाइलों पर पीएम मोदी ने लगाई रोक, अब नहीं बिकेगा भारत में एक भी चाइनीज फोन
बिहार में हैं चर्चित
– शिवदीप लांडे बिहार में काफी चर्चित रहे हैं। ईमानदार छवि व किसी से भी भिड़ जाने को लेकर वे जाने जाते हैं। बिहार का सिंघम की भी उपाधि उन्हें दे दी गई थी।
– शिवदीप लांडे बिहार में काफी चर्चित रहे हैं। ईमानदार छवि व किसी से भी भिड़ जाने को लेकर वे जाने जाते हैं। बिहार का सिंघम की भी उपाधि उन्हें दे दी गई थी।
– अभी वे मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल में बतौर डीसीपी कार्यरत हैं। उनके इस पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी।
– दरअसल, उनके फेक ट्विटर प्रोफाइल से एक ट्वीट हुआ था, जिसमें लिखा था कि कभी-कभी राजनेताओं के कारण ही पुलिस अपना काम नहीं कर पाती है।
– आदित्य सिंह राठौर ने लिखा कि कौन है वह, जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के दामाद हैं लांडे
– लांडे की शादी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पुणे के पुरंदर से एमएलए विजय शिवतारे की बेटी ममता से हुई है।
– इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिवदीप ने मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी की।
– इस दौरान उनका एक बड़ा फ्रेंड सर्कल बन गया था। बिहार में तैनात होने के बावजूद शिवदीप अक्सर मुंबई अपने फ्रेंड्स से मिलने आते थे।
– शिवदीप द्वारा किए गए कामों की चर्चा बिहार समेत पूरे महाराष्ट्र में हो रही थी। कई महाराष्ट्रियन युवतियां भी उनकी फैन बन गई थीं।
– एक फ्रेंड के घर पर आयोजित पार्टी में शिवदीप और ममता की पहली मुलाकात हुई।
– यह मुलाकात आगे चलकर पहले प्यार और फिर शादी में बदल गई।
– ममता की स्कूलिंग मुंबई में हुई है। उनका बचपन एक साधारण चाॅल में बीता।
– दोनों की शादी दो साल पहले 2 फरवरी 2014 को मुंबई में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है।