फेसबुक ने ये ख़ास फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया

सभी यूजर्स के लिए दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को जारी कर दिया है, हालांकि कंपनी ने इसमें से टैगिंग फीचर को हटा दिया है. फेसबुक ने अपने इस फेस रिकॉग्निशन फीचर को पिछले साल ही पेश किया था. जो यूजर्स के लिए कितना बेहतर साबित होता है ये तो यूजर्स के अनुभव से ही साबित होगा.

पिछले साल फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को फेसबुक ने फोटो रिव्यू के नाम से जारी किया था. यह फीचर आपके फेस की पहचान करके आपको अलर्ट करता था. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि किसी ने आपकी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी और आपको टैग नहीं किया तो फेसबुक आपको नोटिफिकेश भेजकर बताता था कि आप फोटो को अपलोड होने देना चाहते हैं या नहीं.
अपने बयान में फेसबुक ने कहा है कि वह अब ‘टैग’ संबंधी सुझाव नहीं देगा. इसकी बजाय वह फेशियल रिकॉग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) पर अधिक काम करेगा. हालांकि कंपनी ने इस फीचर को हटाया नहीं है. आप चाहें तो सेटिंग्स में जाकर इसे ऑफ और ऑन कर सकते हैं. इसे ऑन होने के बाद यदि आपकी फोटो फेसबुक पर कोई अपलोड करेगा तो आपको नोटिफिकेशन आसानी से मिल जाएगा.





