फिल्म ‘सिंघम’ के नौ साल पूरे, अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

मुबंई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप ड्रामा फिल्म ‘सिंघम’ ने आज नौ साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई, 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम बाजीराव सिंघम था।
फिल्म के नौ साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर लिखा-‘सिंघम के नौ साल पूरे। एक फिल्म जिसने खाकी वर्दी की भावना और बहादुरी को सलाम किया; जो आज फ्रंटलाइन योद्धा है।’
View this post on Instagram
#9YearsOfSingham- A movie that saluted the spirit & bravery of ‘Khakhi ki Vardi’; today’s frontline warriors Now watch #Singham on Prime Video! @itsrohitshetty @kajalaggarwalofficial @primevideoin @reliance.entertainment
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jul 21, 2020 at 11:39pm PDT
फिल्म सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थी। फिल्म में इन दोनों के अलावा प्रकाश राज, गोविन्द नामदेव, अशोक सराफ आदि भी अहम भूमिका में थे। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।





