फाउंडेशन के सहयोग से वृद्ध महिला को मिली नई जिंदगी

सुलतानपुर, 29 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। एक महीने पहले नैना माता मन्दिर मालगोदाम रोड के पास एक बुजुर्ग महिला घर सुलतानपुर फाउंडेशन को मिली थी। जिनकी हालत बहुत दयनीय थी। वह बुजुर्ग कुछ बोल भी नहीं पा रही थी, बस रोये जा रही थी। घर फाउंडेशन के प्रयास से वो आज काफी स्वस्थ है। संस्था ने उस बुजुर्ग महिला के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। अपनी निःस्वार्थ सेवा भाव के जरिए। संस्था के लोगो ने ना केवल उस बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया बल्कि उसे नहलाने-धुलाने से लेकर उनके खान-पान का भी पूरा जिम्मा उठाया। इसी क्रम में सोमवार को संस्था के डॉ अनूप मिश्रा, नितिन मिश्रा, विनोद सिंह से पूंछतांछ के बाद उन्होंने अपना नाम बिन्दा बताया और घर रायबरेली बताया लेकिन पूरा पता उन्हें याद नहीं था। टीम ने रायबरेली पुलिस से संपर्क किया है जल्दी ही बुजुर्ग महिला को स्वस्थ कर फाउंडेशन उन्हें उनके परिवार को सौंप देगा।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





