IPL10 के फाइनल में मुंबई को जिताएंगे ये खिलाड़ी…

आईपीएल-10 फाइनल में मुंबई इंडियंस के 11 खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हालांकि, टीम को बतौर युनिट खेलेना है, मगर मुंबई को अपने 5 सितारों से खास उम्मीदें होंगी। इस सीजन में पुणे से तीनों मैच हारने वाली मुंबई के लिए पांच खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी होगा। जानिए कौन-कौन से 5 खिलाड़ी मुंबई के लिए साबित हो सकते हैं तुरुप्प का इक्का:
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में ज्यादा नहीं बोला है। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि रोहित का बल्ला फाइनल में शबाब पकड़े और वो जमकर रन कूटें। रोहित ने इस सीजन में 123 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम को उनसे एक बड़ी विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी।
पार्थिव पटेल
मुंबई इंडियंस के लिए पार्थिव ने इस साल लगातार रन बनाए हैं। पुणे के खिलाफ तीनों मैचों में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले पार्थिव से टीम को विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। पार्थिव ने इस सीजन में 136 की स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए हैं। पार्थिव का चल निकलना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या टीम में एक अदद ऑलराउंडर की कमी पूरी करती हैं। हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से ही उपयोगी साबित हो रहें हैं। पांड्या ने इस सीजन में 40 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं। इसके अलावा पांड्या ने 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इस साल उनकी इकोनॉमी भी 8 के करीब रही।
क्रुनाल पांड्या
एबी डीविलियर्स के लिए हौव्वा बन चुके क्रुनाल पांड्या ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। बल्ले से 139 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले क्रुनाल ने टीम को बड़ी-बड़ी जीत दिलाई है। साथ ही टीम को उम्मीद होगी की अब तक 10 विकेट चटकाने वाले पांड्या एक बार फिर अपना कमाल दिखाएं। इस सत्र मे उनकी इकोनॉमी रेट 7 से भी कम की है।





