फाइनल में पहुंचे फेडरर, नया इतिहास भी रच डाला

मेलबर्न। सर्वाधिक 17 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी स्टेनसिलास वावरिंका को मात दी। इसके साथ ही 35 वर्षीय फेडरर ने नया इतिहास भी रच दिया। वो पिछले 43 सालों में ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।फाइनल में पहुंचे फेडरर, नया इतिहास भी रच डाला

सेमीफाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के दोनों दिग्गजों ने खूब जोर लगाया और ये मुकाबला तीन घंटे पांच मिनट तक चला। पांच सेट तक चले इस मुकाबले में रोजर फेडरर ने वावरिंका को 7-5, 6-3, 1-6, 4-6, 6-3 से मात दी।फेडरर ने इसके साथ ही छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई है। जबकि 28वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में एंट्री हासिल की।

ड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1974 में केन रोसवेल (39 वर्ष 310 दिन) ने यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर ये धमाल मचाया था। पिछले सीजन के दूसरे चरण में घुटने की चोट के कारण वो लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहे थे, ऐसे में उनकी ये वापसी लाजवाब है।

Back to top button