प्रेमी युगल ने की खुदकुशी फोन कर घरवालों से आखिरी बार कही ये…बात

क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने राजस्थान के भादरा तहसील के डुंगराना और रामसरा के बीच गांव के खेत में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। भादरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी करीब 19 वर्षीय लड़की और करीब 20 वर्षीय लड़के का पिछले दो तीन सालों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शुक्रवार दोपहर दोनों प्रेमी अपने घर से गायब हो गए। दोनों ने राजस्थान के भादरा तहसील के गांव डुंगराना व रामसरा के बीच राखी के खेतों में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ राजस्थान के भादरा के समीप खेतों में गया है। वे यहां जहरीली गोली खाकर आत्महत्या कर रहे हैं। जिस पर परिजनों ने इस मामले की सूचना भादरा पुलिस को देकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो दोनों खेत में बनी एक झोपड़ी में मृत पड़े मिले।
भादरा थाना के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सरपंच ने उन्हें सूचना दी कि एक युवक व युवती गांव राखी के किसान के खेत में बनी झोपड़ी में मृत पड़े हैं। जिस पर मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि लड़की के चाचा और लड़के के चाचा के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया।





