प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हुआ तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम….

प्रेमी जोड़ेे ने विवाह तो कर लिया है, पर उनका प्रेम शादी के बाद कम होने लगा। दोनों के दो बच्चे भी हो गए, लेकिन मनमुटाव रहने लगा। इसके बाद पत्नी बच्चों के लेकर मायके चली गई। पति को यह अच्छा नहीं लगा। शुक्रवार सुबह पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान पति वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित अपनी पत्नी को उस समय तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी सांस नहीं रुकी। पूरा हत्याकांड निकट ही गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे CCTV में कैद हो गया। डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

बच्‍चों को लेकर मायके गई पत्‍नी तो पति ने चाकुओं से गोदकर ले ली जान

मोगा के बेदी नगर की गली नंबर 3 निवासी ज्योति लगभग 10-11 साल पहले बेदी नगर में ही एक फैक्टरी में काम करती थी। इस दौरान उसकी यहीं पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना तहसील निवासी संजय कुमार के साथ दोस्ती हो गई। दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद दोनों का एक बेटा व बेटी है। दोनों बच्चे बस्ती गोबिंदगढ़ के निकट सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिछले 6 महीने से ज्योति का अपने पति संजय कुमार के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के बाद ज्योति अपने मायके आकर रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ज्योति अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान संजय ने पत्नी को रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह पत्नी पर तब तक चाकू से वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में, वह मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास ही लगे CCTV में कैद हो गई। ज्योति के पिता बिट्टू के बयान पर पुलिस ने ज्योति के पति संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Back to top button