प्रियंका संग ईडी के दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, होगी पूछताछ

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुँच गए हैं। प्रियंका गांधी उन्हें दफ्तर तक छोड़ने गईं। अदालत ने वाड्रा को ईडी के समक्ष आज शाम 4 बजे पेश होने को कहा था। उन पर विदेश में अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप है। इसी सिलसिले में ईडी के अधिकारी उनसे इस मामले में पूछताछ करेंगे।
ये भी पढ़े :-हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर बांभणिया ने किया दावा, कहा – यहां से लड़ेंगे चुनाव
यह मामला लंदन की 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित एक संपत्ति की खरीद में हुए कथित धन शोधन के आरोपों से जुड़ा हुआ है। इस संपत्ति की कीमत 19 लाख पाउंड बताई गई है जिसका कथित मालिकाना हक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा वाड्रा के पास है।
ये भी पढ़े :-सिर्फ स्वार्थ के लिए किया गया है मेल : भूपेंद्र सिंह
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि बुधवार को 16 फरवरी तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से आग्रह किया कि वाड्रा के मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को तय हुई है इसलिए इस मामले को भी उसी तारीख पर सूचीबद्ध किया जाए।





