प्रयागराज कुंभ मेले में हुई अनहोनी, सिलेंडर फटने से दिगंबर अनि अखाड़े में लगी आग

प्रयागराज। प्रयागराज कुंभ के दौरान सोमवार सुबह सेक्टर 13 में स्थित दिगंबर अनि अखाड़े में आग लग गई है। जिससे मौके अफरा तफरी मच गयी। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग ने मेला क्षेत्र के कई तंबूओं को चपेट में ले लिया है। काफी मात्रा में काबू पाया गया है।
ये भी पढ़े:-एजेंसियों को मिले कंप्यूटरों की जांच के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, छह सप्ताह के भीतर माँगा जवाब 
आग लगने का कारण गैस के सिलेंडरों में हुआ विस्फोट बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। बातया जा रहा है कि, बड़ा हादसा होने से टल गया है।
ये भी पढ़े :-जस्टिस एके सीकरी ने नामांकन के लिए केंद्र सरकार को दी सहमति ली वापस
बताया जा रहा है कि लगी आग से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, मौजूद टीम ने आग पर काबू पा लिया है। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है

Back to top button