पेरिस में 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी 14 फुट की सीढ़ी, एफिल टावर का थी हिस्सा

पेरिस में हुई एक नीलामी में एक व्यक्ति ने लगभग 14 फुट की एक सीढ़ी 1.32 करोड़ रुपये में खरीदी है। नीलामी में इसे खरीदने वाला एक अरब शख्स है और उसने इसके लिए कुल 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 850 रुपये में अपना बनाया है।

बिके हुए हिस्से की ऊंचाई करीब 4.3 मीटर यानी करीब 14 फुट है। इससे पहले भी 2016 में एशिया के रहने वाले शख्स ने इस सीढ़ी का एक हिस्सा 4.16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसमें सिर्फ 14 पायदान थे।  

Back to top button