पेरिस मास्टर्स में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

टेनिस के सुपर स्टार नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में शानदार खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब वे पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होने गुरुवार को बोस्निया एंड हरजेगोविना के दामिर जुमहर के खिलाफ पहला सेट जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया है।पेरिस मास्टर्स में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दरअसल इस टूर्नामेंट में टेनिस के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल भी शामिल हुए थे। लेकिन अचानक उनकी मांसपेशियों में हुई परेशानी के चलते उन्होने टूर्नामेंट बीच में ही ब्रेक कर ​दिया और बाहर हो गए। वहीं नडाल के बाद जोकोविच ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बना सकते हैं, जोकोविच ने अपने मैच में लगातार 30 सेट जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 

गौरतलब है कि टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन किया है और उनका गुरूवार को सिंगल्स के तीसरे राउंड में दामिर जुमहर से मुकाबला हुआ है। इसके अलावा जोकोविच ने वर्ल्ड में नंबर-52 पर रहे दामिर जुमहर को पहले ही सेट में 6-1 से हराया और दूसरे सेट में वे 2-1 से रहे। यहां बता दें कि इस मैच के दौरान ही दामिर जुमहर को अचानक चोट लग गई और वे अपना मैच पूरा नहीं खेल पाए। लेकिन इसके बाद जोकोविच को अगले दौर में स्थान मिल गया है। 

Back to top button