पूरे शरीर पर टैटू बनवाना इस खूबसूरत महिला डॉक्टर को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

आजकल शरीर पर टैटू बनवाना लोगों का शौक बन चुका है। लेकिन यही शौक एक महिला को भारी पड़ रहा है। शरीर पर टैटू की वजह से उसे एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ऐसा करने के पीछे बेहद ही चौंकाने वाली वजह बताई।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वाली 30 वर्षीय महिला सारा ग्रे पिछले दिनों अपने पति के साथ लंच करने एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। लेकिन उन्हें अपनी सीट पर बैठे काफी देर हो गए और वेटर खाने का ऑर्डर लेने नहीं आया, जबकि उनके बाद आए हुए लोगों का ऑर्डर भी ले लिया गया और उन्हें खाना सर्व भी कर दिया गया।
हालांकि बाद में रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उनसे वहां से चले जाने को कहा। मैनेजर का कहना था कि सारा के पूरे शरीर पर टैटू बने हैं और उनके यहां ओपन टैटू शो करना प्रतिबंधित है। सारा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इस घटना का जिक्र किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सारा ग्रे पेशे से एक डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि वो 14 सालों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में टैटू बनवा रही हैं। उन्होंने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू बनवाए हैं और इसके लिए उन्होंने करीब 300 घंटे का वक्त दिया है। सारा का कहना है कि टैटू की वजह से उनका शरीर और भी खूबसूरत दिखता है, लेकिन वहां के लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा है।
सारा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता है? अगर आप डॉक्टर हैं, तो क्या शरीर पर टैटू नहीं बनवा सकते? उनका कहना है कि मैंने अपनी खुशी के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवाए हैं, लेकिन अब इसकी वजह से लोग मेरे डॉक्टर होने पर भी शक करते हैं, वो मुझे इग्नोर करते हैं। वो समझते हैं कि मैं कोई ड्रग एडिक्ट हूं।





