पुरूषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये 4 आसन, बढ़ेगी मर्दानगी

नई दिल्ली। वैवाहिक जीवन में खुशियों की चाबी पति-पत्नी के आपसी प्रेम से ही होती है लेकिन कई बार शारीरिक कमजोरी के कारण ये प्रेम परवान नहीं चढ़ पाता। ये शारीरिक कमजोरी मन पर भी हावी होने लगती है और मन कई बार प्रेम कि क्रियों से हट जाता है या प्रेम की भावनाओं में इतना बह जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाता। ऐसे में योग ही एक ऐसा सहारा है जिसके बल पर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बना सकते हैं।
योग के जरिये तन और मन दोनों को न केवल मजबूत किया जा सकता है बल्कि इससे मन पर कंट्रोल भी आसानी से बनाया जा सकता है। अपनी खोई मर्दानगी को अगर आप वापस पाना चाहते हैं तो आपको योग की शरण में आना ही होगा। यहां कुछ खास योग पुरुषों के लिए हैं जो उनकी मर्दानगी को बढ़ा कर उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां भर सकते हैं। तो आइए जाने वे योग क्या हैं।
पुरुषों के लिये वरदान हैं ये 4 आसन
तितली आसान
मर्दानगी बढ़ाने में तितली आसान से बढ़ कर कोई योग नहीं है। इस आसान को करने से यौनांगों में शक्ति आती है साथ ही ये मन को भी केद्रित करने का काम करता है जिससे प्रेम प्रवाह में बहने से खुद को रोकने की शक्ति मिलती है। रोजाना केवल तीन मिनट का ये योग आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहद जरूरी है। ये यौन संबंधों में रुचि को बढ़ाने का काम करता है। जमीन पर बैठकर दोनों घुटनों को इस तरह से मोड़े कि पैरों के तलवे आपस में सट जाएं और आप तलवों को दोनों हाथ से पकड़ कर उसके ऊपर नीचें करें ताकि पैर भी ऊपर नीचे हो सकें।
अर्ध कमल आसन
ये आसन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिनकी मर्दानगी बिलकुल खो चुकी है और उनका प्रेम से मन विरक्त हो चुका है। ये आसान बेहद कारगर है प्रेम के प्रति लगाव पैदा करने और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए। इस आसन में पैरों को मोड़कर हाथों की दोनों कोहनियों को घुटनों पर रख लें इसके बाद उंगलियों को मोड़ कर बैठें। इस आसन में आपको सांस पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। ये मन और दिमाग को काफी मजबूती देता है।
सेतुबंधासन
ये आसन आपकी रीढ़ की हड्डियों पर काम करता है साथ ही मन और दिमाग को शांत कर मजबूती देता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में इस आसन का होना बेहतद जरूरी है। ताकि आप अपना बेहतर परफार्मेंस दे सकें और आपका पार्टनर आपसे खुश हो सके। इस आसन में पीठ के बल लेकर पैरों के बल ऊपर की ओर उठने की कोशिश करना होता है। ये आसन आपकी यौन क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर है.
हनुमानासन
ये आसान पेल्विस में ब्लड सर्कुलेशन को इतना बढ़ा देता है कि मर्दानगी अपने आप बढ़ने लगती है। ये शादीशुदा लोगों के लिए बेहद जरूरी आसान है क्योंकि ये प्रेम का इजाफा करता है। इस आसान में पैरों को 180 डिग्री पर रखे और हाथों से दोनों पैरों के अंगूठों को पकड़ें। आसन को करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, क्योंकि हर किसी की शारीरिक क्षमता और बनावट अलग होती है।





