बड़ी खबर: पुलवामा हमले का लिया गया बड़ा बदला, मास्टरमाइंड गाजी को किया ढेर और…

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद आज एक बार फिर बड़ा एनकाउंटर हुआ है. पुलवामा के ही पिंगलिना में हुई इस मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने भी जैश-ए-कमांडर के दो कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है. सुरक्षाबलों ने यहां एक बिल्डिंग को ही उड़ा दिया, जहां आतंकी छिपे बैठे थे. आतंकी कामरान उर्फ गाजी राशिद भी इस एनकाउंटर में ढेर हो चुका है, जिसने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी.
जम्मू-कश्मीर के पूर्वी डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि वह सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहते हैं कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमांइड को ढेर कर दिया है.
बड़ा खुलासा: पुलवामा आतंकी हमले में हैंडलर्स ने इस सॉफ्टवेयर सेवा का किया था इस्तेमाल

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश गुस्से में है. सरकार की ओर से खुली छूट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ एक्शन शुरू किया है. सोमवार सुबह पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन छेड़ दिया है, इस एनकाउंटर में 2-3 आतंकियों को घेरा गया था. एनकाउंटर के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
सेना प्रमुख बिपिन रावत सोमवार को ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे. बिपिन रावत आज हुए एनकाउंटर समेत जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में रक्षा मंत्री को जानकारी देंगे.
इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर कामरान भी घिरा था, कामरान कई हमलों का मास्टरमांइड रह चुका है, जिसमें हाल ही में हुआ पुलवामा आतंकी हमला भी शामिल है. इस बीच दिल्ली के गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक चल रही है.





