पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है सेक्‍स, लेकिन इस बात से होते है बेहद अनजान

यौन संबंध बनाना पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। एक अध्‍ययन से पता चलता है कि सेक्‍स युवा पुरुषों और महिलाओं में अच्‍छा कार्डियोवैस्‍कुलर व्‍यायाम हो सकता है। हालांकि सेक्‍स अपने आप में एक व्‍यायाम नहीं है पर इसे हल्‍का व्‍यायाम या अभ्‍यास माना जा सकता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है सेक्‍स। पर इसके साथ ही यौन जीवन में संयम की भी जरूरत है। वरना यौन संक्रमित रोग होने में समय नहीं लगता।

फायदेमंद है सेक्‍स

दिल की बीमारी, स्‍ट्रोक और उच्‍च रक्‍तचाप को नियंत्रित करने के साथ ही कामेच्‍छा में वृद्धि होती है। सक्रिय यौन जीवन वाले लोग उन लोगों की अपेक्षा बेहतर आहार संबंधी आदते रखते हैं जो कम यौन सक्रिय हैं। नियमित रूप से सेक्‍स करने पर शरीर को सामान्‍य रूप से फिट रखा जा सकता है।

मजबूत होती है इम्‍यूनिटी – वे व्‍यक्ति जो नियमित रूप से सेक्‍स का लुत्‍फ उठाते हैं उनका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रहता है। एक अध्‍ययन के अनुसार जो लोग लगातार यौन संबंध (सप्‍ताह में एक या दो बार ) बनाते हैं उनकी लार में इम्‍यनोग्‍लोबुलिन ए (immunoglobulin A) अधिक मात्रा में होता है। जबकि जो लोग नियमित रूप से सेक्‍स में कम सक्रिय रहते हैं उनमें इम्‍यनोग्‍लोबुलिन ए की मात्रा कम होती है। इम्‍यनोग्‍लोबुलिन ए एक एंटीबॉडी है जो बीमारियों को रोकने में अहम भूमिका निभाता है। 

संतुलित करता है रक्‍तचाप – संभोग आपके रक्‍तचाप को कम कर सकता है। आज लाखों लोगों को उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या है। कई अध्‍ययनों से पता चलता है कि हस्‍तमैथुन को छोड़ कर सेक्‍स और निचले सिस्‍टोलिक रक्‍तचाप (systolic blood) के बीच एक संबंध है। यह रक्‍तचाप को कम कर सकता है। आपके शरीर के स्‍वस्‍थ रक्‍तचाप के लिए जीवनशैली जिसमें आहार, व्‍यायाम, तनाव में कमी के साथ ही दवाओं आदि की आवश्‍यकता होती है। लेकिन वे पुरुष जो नियमित सेक्‍स करते हैं उनके लिए अच्‍छी खबर है। नियमित रूप से सेक्‍स करना उच्‍च रक्‍तचाप को कम करने में मदद करता है। 

मात्र दो मिनट में ऐसे पटाये अनजान लड़की, बस करें ये छोटा सा काम…

कम करता है हार्ट अटैक का जोखिम – यदि आप वयस्‍क हैं और स्‍वस्‍थ दिल चाहते हैं, तो सेक्‍स के प्रति अपनी रूचि कम न होने दें। यौन गतिविधि एस्‍ट्रोजेन और टेस्‍टोस्‍टेरोन जैसे हार्मोन के स्‍तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। जब ये हार्मोन संतुलन से बाहर होते हैं तो हृदय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्‍याएं हो सकती हैं। लेकिन नियमित सेक्‍स करके इस प्रकार की संभावनाओं से बचा जा सकता है। पुरुषों में हुए एक अध्‍ययन से पता चलता है कि सप्‍ताह में कम से कम 2 बार सेक्‍स करने से दिल की बीमारी में 50 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।

बचाता है प्रोस्‍टेट कैंसर से – एक अध्‍ययन से पता चलता है कि जो लोग लगातार सेक्‍स करते हैं या अधिक बार स्‍खलित होते हैं। उन लोगों में अन्‍य व्‍यक्ति या सामान्‍य सेक्‍स करने वालों की अपेक्षा प्रोस्‍टेट कैंसर की संभावना कम होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्‍ख्‍लन संभोग के दौरान, हस्‍तमैथुन या स्‍वप्‍नदोष के कारण हुआ हो। स्‍खलन होने की आवृति के अनुसार प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

बढ़ाता है नींद की गहनता- नियमित संभोग आपकी नींद में सुधार कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि संभोग एक प्राकृतिक नींद सहयोगी प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन को उत्‍सर्जित करने में मदद करता है। प्रोलैक्टिन विश्राम और नींद की भावनाओं को बढ़ावा देता है।

सावधानी भी है जरूरी – सेक्‍स के तमाम फायदों के साथ ही कुछ नुकसान भी हैं। पर ये तभी होते हैं जब आप अनहाइजनिक या असुरक्षित सेक्‍स करते हें। यौन संक्रमित रोगों में लगातार हो रही बढ़ोतरी बताती हैं कि ज्‍यादातर पुरुष सेक्‍स संबंधों में बहुत लापरवाह हैं। सुरक्षित जिंदगी और सेक्‍स लाइफ के लिए जरूरी है कि सेक्‍स संबंधी अच्‍छी आदतें अपनायी जाएं।

Back to top button