पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी , सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी पूर्वांचल के एक दिवसीय दौरे के दौरान वाराणसी और गाजीपुर में रहेंगे। दोनों जगह वह करोड़ो की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी , सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत...

बाबतपुर स्थित लालबहादूर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक पीएम का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कई नेता और आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

Back to top button