पीएम मोदी ने जारी किया महाराज सुहेलदेव का डाक टिकट, कहा ऐसे वीरों की स्मृति मिटने नहीं देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज वायुसेना के विशेष विमान से सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. इस बीच उन्होंने महाराज सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया है, इस दौरान वे ग़ाज़ीपुर में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करने वाले हैं.
पीएम मोदी ने यहाँ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव की याद में बहराइच जिले में स्मारक बनाने का निर्णय लेने के लिए मैं यूपी सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने पूरा सम्मान नहीं दिया, उनको सादर नमन करने का काम अब हमारी सरकार कर रही है. पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में अहम् योगदान दिया है, उनकी याद को मिटने नहीं देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपका ये चौकीदार, बहुत ईमानदारी से आपके बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात एक कर रहा है. आप अपना विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बरक़रार रखिएगा, क्योंकि चौकीदार के कारण कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ गई है. मुझ पर आपका विश्वास और आशीर्वाद ही एक दिन इन चोरों को इनके सही ठिकाने तक लेकर जाएगा.





