पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, आज बेटे से पूछताछ करेगी सीबीआई

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से सीबीआई आज पूछताछ करेगी. उनसे ये पूछताछ पीटर और इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मामले में की जाएगी. अब तक की जांच के आधार पर सीबीआई ने पांच दर्जन सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है. इस जांच की आंच पी चिदंबरम तक भी पहुंच सकती है, क्योंकि विदेशी निवेश की अनुमति उनके कार्यकाल में ही दी गई थी.पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई के सवालों के जवाब देने के लिए सीबीआई मुख्यालय में पेश होंगे. कार्ति अपने साथ एक वकील भी सीबीआई मुख्यालय ले जा सकते हैं, लेकिन वकील उनके साथ उस कक्ष में नहीं रहेंगे जहां सीबीआई पूछताछ करेगी.

RBI रचेगा इतिहास, इस दिन जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट

काम कराने के बदले तथाकथित तौर पर घूस लिए जाने के इस मामले में सीबीआई कार्ति चिदबंरम से सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानना चाहती है और इसके लिए सीबीआई ने दस्तावेजों की तह में जाकर सवालो की सूची तैयार की है. कार्ति से सीबीआई दो चरणों में पूछताछ करेगी.

Back to top button