पिता ने डांटा तो बच्चे ने कर ली आत्महत्या…

अपराध का एक मामला जसपुर, ग्राम रहमापुर से सामने आया है. इस मामले में कक्षा 9 के एक छात्र ने पिता की डांट के बाद घर में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. इस मामले में उसके इस कदम से परिवार में कोहरमा मचा हुआ है और सभी हैरान है. इस मामले में गाँव रहमापुर निवासी रणवीर सिंह का 14 बर्ष का पुत्र हिमांशू स्थानीय पूर्णानंद इंटर कालेज में कक्षा नो का छात्र था और बीते रविवार को हिमांशू के मजदूर पिता ने उससे घर के किसी काम को कहा.

इस मामले में हिमांशू ने उसे करने से मना कर दिया और इस बात को सुनकर पिता ने उसे डांट दिया. वहीं वह डांटने के बाद कहीं चले गए. खबरों के मुताबिक इस दौरान हिमांशू की मां भी खेत पर चली गई और हिमांशू घर में अकेला था. वहीं उसने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. जब उसके परिजन घर लौटे तो उन्होंने बंद दरवाजा तोड़ दिया. वहीं दरवाजा तोड़ने पर हिमांशू को फंदे पर लटका पाये जाने पर परिजनों के होश उड़ गए और सभी हैरान हो गए.
वहीं उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे फंदे से उतारा और बीते रविवार शाम को ही उसका दाह संस्कार कर दिया. इस मामले में बीते सोमवार को स्कूल में हिमांशू की मौत की खबर मिलने पर प्रधानाचार्य अमर सिंह ने शोक जताने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी और प्रधानाचार्य ने बताया कि ”हिमांशू शांत स्वभाव का छात्र था. पिता के डांटने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया.”





