पार्टनर को रखेंगे खुश तो खुद भी रहेंगे हेल्दी

आपके लाइफपार्टनर का खुश रहना आपकी लाइफ को भी हेल्दी बना सकता है। साथ ही यह सुनहरे भविष्य की तरफ ले जाता है। यह सामने आया है अमेरिका में हुई एक रिसर्च में।
रिसर्चर्स का कहना है कि सामान्य रूप से खुश लाइफ पार्टनर के साथ रहने से स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। रिश्तों में खुशी बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
साथ ही यह सामाजिक जुड़ाव भी मजबूत करती है। यह रिसर्च 1981 कपल्स पर की गई और पाया गया कि खुश लाइफ पार्टनर वालों में समय के साथ स्वास्थ्य की बेहतर रिपोर्ट देखने को मिली। अक्सर खुश लोग स्वस्थ होते है, खुश जीवनसाथी ज्यादा मजबूत सामाजिक सहयोग और देखभाल करते हैं।
इसके बजाय नाखुश रहने वाले जीवनसाथी खुद के ही तनाव और समस्याओं में उलझे रहते हैं। यह रिसर्च अमेरिकी मनोविज्ञान संघ की ओर से हेल्थ साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।





