पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर उल्‍लंघनका सिलसिला जारी, पुंछ में भारतीय चौकियों को निशाना बना पाक ने दागे मोर्टार

 पाकिस्तान ने एक बार फिर गुरुवार को सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्‍तान की ओर से पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर भारी मोर्टार दागे गए। भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है।

हाल ही में पाक सेना ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर में गोलाबारी की थी जिसका भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाक सेना ने सैन्य चौकियों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार, पाक सेना इसके आड़ में आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी, जिसे सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान सफल नहीं होने दिया।

इसके पहले पुंछ जिले की मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे गांव के पास जिंदा शैल मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। शैल को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था। इस बीच सेना ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेते हुए लोगों के वहां से गुजरने पर मनाही लगा दी थी। बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे कलाल इलाके में गोलीबारी की थी। पाक सेना ने गोलाबारी में करते हुए कलाल गांव को अपना निशाना बनाया था।

Back to top button