पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी होने पर, भारत ने भी पाक को दिया मुंहतोड़ जबाव

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यहीं वजह है कि वह सीमा पर तनाव बढ़ाने पर आमादा है। पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के मन्यारी और पानसर में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इतना ही नहीं इसके कुछ ही समय के उपरांत पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में भी गोले दागने शुरू कर दिए। पाक सेना लोगों के घरों के साथ सेना की पोस्टों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। दोनों जगह देर रात तक गोलाबारी जारी रही। भारत ने भी पाक को मुंहतोड़ जबाव दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुंछ सेक्टर में गोलाबारी की आड़ में आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही गोलाबारी से ग्रामीण विशेषकर बच्चे सहमे हुए हैं। भारतीय सेना की ओर से पहले ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया। सीमा पर सतर्क भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की हर कोशिशों को नाकाम करने में सतर्क हैं। सीमा पर लगातार गश्त बढ़ा दी गई है ताकि अगर पाकिस्तान की ओर से अगर कोई नापाक कोशिश की जाती है तो उसे नाकाम किया जा सके।

Back to top button