बड़ा खुलासा: पाक सेना ने अभिनंदन के साथ किया था ऐसा-ऐसा काम, वीडियो भी बनाया लेकिन…

जानकारी के मुताबिक दो दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बावजूद पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने कई मौकों पर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की, लेकिन देश का ये वीर जवान झुका नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना और ISI के अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे थे कि अगर किसी भी मौके पर विंग कमांडर अभिनंदन कमजोर पड़ते हैं या अपनी रिहाई के लिए गिड़गिड़ाते हैं तो सबसे पहले वे उनका ऐसा एक वीडियो तैयार किया जाए. पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने दो से तीन मौकों पर उनका अलग-अलग तरीके से वीडियो भी बनाया लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए. 
अपने मजबूत इरादों और जीवटता के दम पर अभिनंदन ने वायुसेना या देश से जुड़ा कोई भी राज पाकिस्तान को नहीं बताया. पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने कमांडर अभिनंदन पर परिवार से लेकर हर तरह का दबाव डाला लेकिन अभिनंदन किसी भी मौके पर नहीं झुक.
मां को खोया पत्नी से अलग हुआ, अब करूंगा यह सॉलिड काम: अर्जुन रामपाल
विंग कमांडर अभिनंदन को भारत भेजने के बाद पाकिस्तान इस मामले को भुनाने में लगा है. पाकिस्तान में कई सांसद और राजनीति से जुड़े लोग मांग कर रहे हैं कि कमांडर अभिनंदन को भारत भेजकर तनाव कम करने के लिए इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए. इसके लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रस्ताव पेश किया गया है. साथ ही पाकिस्तान में ऑनलाइन याचिकाएं भी डाली जा रही हैं.





