पाक विदेश मंत्री कुरैशी को सुषमा ने बोला हमला, कहा- आपकी गुगली में नहीं फंसेंगे

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गुगली वाले बयान पर शनिवार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इससे पड़ोसी देश के नीति निर्माताओं का असली चेहरा सामने आ गया है। पाक विदेश मंत्री कुरैशी को सुषमा ने बोला हमला, कहा- आपकी गुगली में नहीं फंसेंगे

सुषमा ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय, आपके नाटकीय अंदाज में गुगली वाले बयान से किसी और का नहीं बल्कि आपका ही असली चेहरा उजागर हो गया है। ये बताता है कि सिख भावनाओं के प्रति आपका कोई सम्मान नहीं है, आप केवल गुगली खेलते हैं। 

उन्होंने आगे लिखा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि हम आपकी गुगली में फंसने वाले नहीं हैं। हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारे में अरदास करने के लिए करतारपुर साहिब गए थे। 

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का प्रस्ताव कर ऐसी गुगली फेंकी कि भारत सरकार को कॉरिडोर के शिलान्यास के अवसर पर अपने दो मंत्रियों को भेजना पड़ा। 

Back to top button