पाक कप्तान सरफराज के हेलमेट पर लगी गेंद, ले जाया गया हॉस्पिटल

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को शुक्रवार सुबह उठने के बाद सिरदर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान हेलमेट पर गेंद लगी थी. चौथे दिन वह मैदान पर विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे.

सरफराज अहमद की गैर मौजूदगी में मोहम्मद रिजवान ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. वहीं टीम की कमान अशद शफीक ने संभाली.

गुरुवार को पाकिस्तान की दूसरी पारी में सरफराज को पीटर सिडल ने बाउंसर मारा था. उस वक्त सरफराज 32 रन पर खेल रहे थे. हेलमेट में गेंद के जोरदार तरीके से लगने के बावजूद वो मैदान से वापस नहीं लौटे और 123 गेंद खेलकर 81 रन बनाए.

उसके बाद वो मैच की चौथी पारी में विकेट कीपिंग करने भी उतरे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को घुटने में दर्द की शिकायत हुई. ऐसे में उनके घुटने की सर्जरी होने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं.

PAKvsAUS: पहले टेस्ट में कंगारुओं के संकटमोचक उस्मान हुए चोटिल

आस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाज पीटर सिडल ने कहा कि कई खिलाड़ियों को ख्वाजा की चोट की जानकारी नहीं थी. उन्हें इसका एहसास तब हुआ, जब ख्वाजा तीसरे दिन की शुरुआत में मैदान पर टीम के साथ मौजूद नहीं हुए.

Back to top button