पत्नी के साथ हुई बहस और हाथापाई के बीच सिपाही ने गोली मारकर ली पत्नी की जान….

मोगा के गांव कालिया वाला में एक्साइज विभाग में तैनात सिपाही बलजीत सिंह की पत्नी के साथ बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इतने में सिपाही ने बंदूक निकाली और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगनेे से पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, सिपाही की पत्नी को गंभीर हालत में मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बलजीत सिंह के शव के पंचनामे के बाद उसे मोगा के मथुरादास सिविल अस्पताल में रखा जाएगा।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों के परिजनों से भी इस संबंध में बात कर रही है।

Back to top button