पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का पहला चरण पूरा, 29 जुलाई को से होगा दूसरा परीक्षण

पटना। कोरोना से बचाव के लिए इसकी वैक्सीन का लगातार सभी जगह परीक्षण किये जा रहे हैं। इसके लिए घरेलू उपचार से लेकर बड़े-बड़े लेबोरेट्री में भी शोध चल रहा है कि किसी भी तरह से कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार कर ली जाए।
वहीं इसी कड़ी में पटना एम्स में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का पहला चरण पूरा हो गया। यह वैक्सीन लेने वाले वालंटियरों की स्वास्थ्य समीक्षा के बाद डॉक्टर सीएम सिंह ने कहा कि पहला चरण सफल रहा है। इस प्रक्रिया में कुल 27 वालंटियर्स शामिल हुए थे। सभी स्वास्थ्य हैं अब इन्हें दूसरा डोज 29 जुलाई को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। दूसरा डोज देने के बाद दो सप्ताह बाद फिर से इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
रिसर्च ऑफिसर सर्वेश सिंह ने बताया कि वैक्सीन परीक्षण का हिस्सा बनने को इच्छुक वालंटियर के लिए वाट्सएप सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने आधारकार्ड की फोटो कॉपी भेजकर परीक्षण का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। इसमें से सोमवार को 12 लोगों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया।
बता दें कि 20 वालंटियर को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य था मगर शनिवार तक 27 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सैंपल भेजे जा चुके हैं। इतना ही नहीं, इसके परीक्षण के लिए अभी नए-नए लोगों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।





