पंजाब से आकर युवक की गवर्नर से नहीं हुई मुलाकात तो सुखना लेक में लगा दी छलांग

शहर की सुखना लेक में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। राहगीर की सूचना पर सुखना पुलिस टीम ने तुरंत युवक को लेक से बाहर निकाल जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। सूत्रों के अनुसार पंजाब से आकर युवक गवर्नर से मिलने की मांग कर रहा था। लेकिन, इजाजत नहीं मिलने से युवक ने लेक में छलांग लगा दी। पुलिस बेहोश युवक को होश में आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद बयान दर्ज कर पहचान और वजह के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तकरीबन 8 बजे युवक ने सुखना लेक में छलांग लगा दी। मौजूद राहगीर ने युवक को रोकने को कोशिश करने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। वहा से सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को रस्सी के सहारे बाहर निकलकर जीएमएसएच-16 में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाज करने वाले डाक्टर ने उम्मीद जताई है कि युवक को जल्द होश आ सकता है।





