नेवाली गांव में किसानों का आंदोलन हुआ हिंसक; 10 वाहन फूंके, 26 लोग घायल

मुंबई.ठाणे जिले के नेवाली गांव में सेना की जमीन पर चारदीवारी निर्माण के चलते हुए विवाद के बाद किसानों का आंदोलन गुरुवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने 10 वाहनों में आग लगा दी, जिनमें 4 पुलिस वाहन भी हैं। इस दौरान किसानों व पुलिस के बीच हुई झड़प में 26 लोग घायल हो गए। इनमें 12 किसान, 12 पुलिसकर्मी और 2 पत्रकार शामिल हैं। कल्याण-हाजीमलंग मार्ग पर स्थित नेवाली गांव में किसान पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। नेवाली गांव मुंबई से करीब 50 किमी. दूरी पर स्थित है।

जानकारी के मुताबिक, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय तत्कालीन ब्रिटिश सेना द्वारा ली गई इस जमीन पर उस समय रनवे बनाया गया था, जो अब बेकार पड़ा है। 1600 एकड़ की इस जमीन पर स्थानीय लोगों ने धीरे-धीरे कब्जा कर लिया और खेती-बाड़ी करने लगे। बाद में सरकार ने यहां रक्षा एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया और नौसेना ने चारदीवारी बनाकर जमीन अपने कब्जे में लेने की कोशिश शुरू कर दी। इसके बाद से ही स्थानीय लोग भड़क गए।
ये भी पढ़े: क की बैट टीम का हमला, औरंगाबाद और कोल्हापुर के दो जवान शहीद
स्थानीय लोगों का आरोप- पुलिस के बल प्रयोग के बाद भड़का आंदोलन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग किया। महिलाओं पर लाठीचार्ज के अलावा विरोध कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इसी के चलते आंदोलन ज्यादा उग्र हो गया। वहीं, ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 75 साल बाद भी इस समस्या का हल नहीं निकला। वे खुद इस मामले में सीएम फडणवीस से बात करेंगे। मामले का ऐसा हल निकालने की कोशिश की जाएगी जिससे सभी पक्ष संतुष्ट हों।
जमीन नौसेना की है। सरकार के दस्तावेज भी इसकी पुष्टि करते हैं। रक्षा मंत्रालय ने जमीन का अधिग्रहण किया था। नौसेना जमीन को दूसरों के कब्जे से बचाने के लिए बाउंड्री वाल तैयार कर रही थी। सरकार स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है।”
-कमांडर राहुल सिन्हा,
-कमांडर राहुल सिन्हा,
नौसेना प्रवक्ता.
हमला पूर्व नियोजित लग रहा है। इसलिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। स्थित पर नियंत्रण के लिए पुलिस, एसआरपीएफ, दंगा नियंत्रण पथक और क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है।”
-परमबीर सिंह,
पुलिस आयुक्त, ठाणे.
-परमबीर सिंह,
पुलिस आयुक्त, ठाणे.





