नीबू के गजब फायदे, गोरा बनाने के साथ दूर करता है स्किन की ये प्रॉब्लम

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग तो वजन घटाने के लिए भी खाली पेट इसका सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू आपकी ब्यूटी को निखारने का काम भी करता है।
नींबू का सही इस्तेमाल न सिर्फ त्वचा को बेदाग बनाता है बल्कि इससे सांवली रंगत में भी निखार आता है।
क्यों है नींबू त्वचा के लिए फायदेमंद?

नींबू में मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स त्वचा को भरपूर पोषण देते हैं, जिससे झुर्रियों, दाग-धब्बों और बारीक लाइन्स की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं, इससे पिग्मेंटेशन, डार्क पैचेस और टैनिंग, ऑयली स्किन और पिंपल्स जैसी समस्या भी दूर होती हैं।
रंगत निखारने का नुस्खा

नींबू और शहद को मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। फिर चेहरा ठंडे पानी से साफ कर लें। रोजाना इसे लगाने से आपकी रंगत में निखार आएगा।
बेदाग त्वचा के लिए

नींबू, शक्कर या चीनी और नारियल तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। त्वचा को एक्सफोलिएंट करने के लिए हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन बेदाग और मुलायम होगी।
 नींबू मॉइस्चराइजर

नींबू मॉइस्चराइजर बनाने के लिए 1 टेबलस्पून दही, शहद और 1 टीस्पून नींबू के रस को मिक्स कर लें। इस मॉइस्चराइजर पैक 10-15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इससे स्किन की सभी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

Back to top button