नींद की गोलियां खा थाने पहुंची लड़की, दुष्कर्मी की हरकतों से परेशान हो किया ऐसा

जयपुर।दो दिन पहले नींद की गोलियां खाकर थाने पहुंची लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है। लड़की थाने में बेहोश हो गई थी जिससे पुलिसकर्मी सकते में आ गए। युवती को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानिए क्या है मामला ….

– शहर के मालवीय नगर थाने में एक लड़की पहुंची। लड़की वहां कुर्सी पर बैठ गई। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह कुछ बोली नहीं। इसके बाद उसकी गरदन एक तरह झूल गई और वह बेहोश हो गई। यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

– पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला तथा उसे जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां लड़की को भर्ती कर लिया गया।

– इस बीच पुलिस ने उसकी तलाश ली तो उसके पास से एक सुसाइड नोट और एक एफआईआर की कॉपी मिली।

ये भी पढ़ें: ‘चिड़िया घर’ की बबली मयूरी अब हो गई हैं हॉट, देखिए उनका अलग ही अंदाज…

सुसाइड नोट से सारी कहानी आई समझ में

– सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खाई हैं।

– पुलिस के अनुसार लड़की की एक सहेली के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने के बावजूद वह उसे परेशान करता रहता है।
– लड़की ने दुष्कर्म के बारे में झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। लड़की बीए कर रही है।

Back to top button