नारियल के लड्डू बनाओ और बच्चों को भी खिलाओ

सामग्री-
-सूखा घिसा हुआ नारियल – 2 कप + 1 कप कोटिंग के लिए
-स्वीटेंड कंडेंस्ड मिल्क – 200 ग्राम
-कटे हुए बादाम – 2 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
-इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
विधि:
  • 1. पैन में कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, इसके बाद हाथों हाथ 2 कप सूखा कदू कस किया हुआ नारियल मिलाए।2. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और बंधना शुरू न हो।3. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम मिलाकर अच्छा टाइट आटा सा गूंद लें।

    4. अब इस गूंदें हुए आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।

    5. इन तैयार बॉल्स को नारियल के बुरादे से कोट करें।

    6. सबसे आखिर में इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निश करें।

Back to top button