नशीला पेय पिलाकर चुनाने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के पांच सदस्य किया गिरफ्तार

राजस्थान में अजमेर पुलिस ने नशीला पेय पिलाकर महंगी कारें चुराने वाले गिरोह गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी दिनेश राघव ने स्थानीय सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवक कार, मोबाइल व अन्य सामान चुराकर ले गए।
इस पर पुलिस दल का गठन करक गिरोह के पांच सदस्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस गिरोह ने कई वारदातें करना भी कबूल कर लिया है। पुलिस को इनके पास से चोरी की तीन लग्जरी कारें भी बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में चार जोधपुर और एक उत्तर प्रदेश का है, जबकि गिरोह का सरगना नयाब उर्फ मुल्ला दिल्ली का रहने वाला है। वह अपने साथियों को अन्य शहरों में भेजने का काम करता है।





